14.4 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026


spot_img

दिल्ली में लू के थपेड़े और 47.8 डिग्री का टॉर्चर, घरों में कैद रहे लोग

नई दिल्ली। दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा। लू के थपेड़ों और तेज धूप में लोग छुट्टी के दिन भी घर में ही कैद रहने को मजबूर रहे। आलम यह रहा कि दिन ही नहीं, सुबह भी इस सीजन की सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के मुताबिक हाल-फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। भीषण गर्मी और लू चलने का रेड एवं येलो अलर्ट भी अभी जारी रहेगा।
रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। ज्यादातर इलाकों में लू की स्थिति बनी रही। हवा की गति 25 किमी प्रति घंटे तक रही। गर्म हवा के थपेड़ों ने भी बेहाल किए रखा। अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी है।
एक दिन पहले शनिवार को यह 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यह भी इस सीजन में सर्वाधिक है। मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी नरेश कुमार ने कहा कि आमतौर पर मई सबसे गर्म महीना माना जाता है। यदि इस सीजन में उत्तर भारत के हिस्सों में वर्षा नहीं होती है, तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। अनुमान है कि दिल्ली में भीषण गर्मी की यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी। रविवार को पीतमपुरा, मुंगेशपुर व नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा। जबकि राजघाट क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो राजधानी में सबसे ज्यादा है।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विभागों के...

मुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे

0
देहरादून। राजधानी देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ क्षेत्र में...

भारत के AI मॉडल का दुनियाभर में बोलबाला, अमेरिका-चीन से भी ज्यादा मजबूत सिस्टम

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिफऱ् एक टेक्नोलाजी स्टोरी नहीं है। यह एक पावर स्टोरी है। जैसे-जैसे देश एडवांस्ड एआई सिस्टम बनाने की रेस...

जाइडस की सस्ती कैंसर दवा पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार; TDB...

0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पति की ओर से दिए गए तलाक-ए-हसन की वैधता को चुनौती देने वाली पत्रकार बेनजीर हीना याचिका को मध्यस्थता...

‘वैश्विक मानकों के अनुरूप नहीं’, तीन एयरलाइन ने केबिन क्रू के आराम से जुड़े...

0
मुंबई। इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि चालक दल के सदस्यों के आराम को लेकर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए...