24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में अगले 3 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 3 दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।

18 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी व पौड़ी के कई और हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कई जगह ओले गिरने के आसार हैं।

पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान भूस्खलन, जलभराव होने, गाड़-गदेरों में उफान आने और ओलावृष्टि से फसलों, खुले में पार्क वाहनों और जानवरों को नुकसान होने की भी चेतावनी दी है। इससे चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही यात्राओं पर भी असर पड़ सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...