शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग में करीब 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। तापमान में भारी गिरावट से मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है।
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को धौलाधार, रोहतांग दर्रा और पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जा रहा। लाहौल के बारालाचा, कुंजम, शिंकुला दर्रा सहित घेपन पीक, सीबी रेंज की पहाड़ी पर 70 से 80 सेंटीमीटर बर्फबारी का अनुमान है। अटल टनल रोहतांग में करीब 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और किन्नौर के छितकुल, कल्पा समेत कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर और ऊना में दिन भर बारिश रही। राजधानी शिमला में दो दिन से बारिश जारी है। हिमाचल में पांच दिन से बारिश-बर्फबारी का दौर चल रहा है, ऐसे में समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट से मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है।
उधर, त्रिलोकनाथ जीरो पॉइंट से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे वामतट की पहाड़ी से हिमखंड चिनाब नदी पर गिरा। इससे नदी का बहाव तकरीबन एक घंटे के लिए पूरी तरह से झील में बदला रहा। बर्फबारी और बारिश से तीन एनएच मनाली-केलांग, आनी कुल्लू और रामपुर-किन्नौर समेत 100 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। मनाली-केलांग अटल टनल रोहतांग, आनी-कुल्लू जलोड़ी जोत में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से बंद है। जबकि रामपुर-किन्नौर एनएच नाथपा में पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है।
मनाली-केलांग सड़क बंद होने से लाहौल का संपर्क कट गया है। लाहौल में बिजली भी ठप है।नालागढ़ में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर, भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में 30.48 सेंटीमीटर तो निचले क्षेत्र भरमौर मुख्यालय 7.62 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। कांगड़ा जिले में बारिश से खड्डों-नालों में पानी का जल स्तर बढ़ गया। मौसम खराब रहने के कारण गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से उड़ानें भी रद्द रहीं। भुंतर से शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई उड़ान नहीं हुई। मंडी में शिकारी देवी समेत ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और निचले में बारिश जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और बारिश की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों में कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर के 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की चेतावनी दी है।
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 8.4, दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 9 डिग्री कम है। मनाली में 4.8 डिग्री, भुंतर में 9.5 डिग्री, धर्मशाला में 12.0 डिग्री, कल्पा में 3.5 डिग्री और केलांग में 0.8 डिग्री रहा। केलांग प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद
Latest Articles
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...

















