रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेने के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद रहीं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे।
विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39 हजार 791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी थी। जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, नई सरकार के लिए बहुत-बहुत शुमकामनाएं और हम विश्वास करते हैं कि ये प्रदेश निश्चित रूप से देश के अंदर अच्छा स्थान बनाएगा और अच्छी प्रगति करेगा। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, यह झारखंड के लिए अच्छा दिन है। लोगों ने बहुत विश्वास दिखाया है। मुझे यकीन है कि पूरा गठबंधन बहुत अच्छे से काम करेगा। यह एक बड़ा सबक है क्योंकि उन्होंने उन्हें परेशान करने की कोशिश की। नेताओं को परेशान करने से कोई फायदा नहीं इसलिए, यह भी कर्नाटक के बाद के उदाहरणों में से एक है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, झारखंड के लिए इससे खुशी की बात क्या हो सकती है कि हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम बने हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया है। इससे मुझे पूरा विश्वास है कि अब झारखंड देश का नंबर 1 राज्य जरूर बनेगा।
चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन
Latest Articles
भारतीय पासपोर्ट रखने वाले 69 घुसपैठियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, पुलिस सतर्क
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने 69 बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इन लोगों ने अलग-अलग समय पर अवैध रूप से देश...
अर्धसैनिक बलों के जवानों और आश्रितों के लिए बनाए 41 लाख आयुष्मान सीएपीएफ कार्ड
नई दिल्ली। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, असम राइफल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सेवारत कार्मिकों और उनके आश्रितों को देशभर में पैनलबद्ध...
रक्षा मंत्री ने भारत की वैश्विक स्थिति को सराहा
नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व में भारत के बढ़ते कद को लेकर बात की। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत...
आपदा मद से प्रत्येक वन पंचायतों को 15-15 हजार की धनराशि के चेक वितरित...
देहरादून। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर वन पंचायतों के सुदृढीकरण एवं वनाग्नि आपदा सुरक्षा और रोकथाम को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने चिरमिरी...
श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों...
देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ देखो देखों गुरां दा देखों झण्डा चढ़या..... , श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र...