नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और बिगड़ते आंतरिक हालात के बीच भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी त्रिपुरा और मिजोरम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीमा की अग्रिम मोर्चों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। हालांकि सेना के सूत्र इसे रूटीन दौरा कह रहे हैं लेकिन रक्षा विशेषज्ञ भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे संवेदनशील राज्य में सेना प्रमुख की यात्रा को सुरक्षा तैयारियों और रणनीतिक सतर्कता के स्पष्ट संकेत के रूप में देख रहे हैं।
बांग्लादेश सीमा से सटे पांचों राज्यों की एक तरह से सीमाएं लगभग सील हैं। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीमा पर किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सेना, बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत किया गया है। सेना प्रमुख ने सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों की तैयारियों की सराहना करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चौकसी, गश्त और एजेंसियों के बीच समन्वय में कोई कमी न रहे।
पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ स्पीयर कोर के तहत मिजोरम के परवा सेक्टर में असम राइफल्स और बीएसएफ के कंपनी ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात बलों की परिचालन तैयारियों, गश्त व्यवस्था और खुफिया इनपुट की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने जवानों की सतर्कता और अनुशासन की सराहना करते हुए बदलते क्षेत्रीय हालात के मद्देनजर चौकसी और आपसी समन्वय और मजबूत करने के निर्देश दिए।
भारत और बांग्लादेश के बीच करीब 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जो पांच राज्यों से होकर गुजरती है। पश्चिम बंगाल के साथ सबसे लंबी करीब 2,217 किलोमीटर सीमा लगती है। इसके बाद त्रिपुरा से 856 किलोमीटर, मेघालय से 443 किलोमीटर, असम से 263 किलोमीटर और मिजोरम से लगभग 318 किलोमीटर सीमा साझा होती है। मिजोरम की सीमा पहाड़ी और घने जंगलों से होकर गुजरती है, जिससे निगरानी और गश्त एक बड़ी चुनौती बनी रहती है।
मिजोरम की सीमा बांग्लादेश के चटगांव हिल क्षेत्र से लगती है। इस क्षेत्र के खागड़ाछड़ी, रांगामाटी और बंदरबन जिले सीधे मिजोरम से सटे हैं। भौगोलिक रूप से दुर्गम होने के कारण यह इलाका पहले भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता का विषय रहा है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट, त्रिपुरा और मिजोरम पहुंचे पूर्वी कमान प्रमुख
Latest Articles
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...
महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...

















