21.8 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

लव जिहाद के आरोप में हिन्दूवादी संगठनों ने किया बवाल

देहरादून। लव-जिहाद के आरोप में हिन्दूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंच जमकर बवाल किया। इनके पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। काफी देर तक चले बवाल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया।
आज यहां हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि करनपुर बाजार में एक समुदाय विशेष के युवक के द्वारा हिन्दू युवती को अपनी दुकान के ऊपर कमरे में बैठा रखा है। सूचना मिलते ही हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो उनको देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। नाबालिग किशोरी स्कूल की ड्रेस में थी तथा किसी से फोन पर बात कर रही थी। जो वहां पर बवाल होते देख चली गयी। आरोपी युवक अपना मोबाइल मौके पर ही छोडकर फरार हो गया था।
बजरंग दल नेता विकास वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के मोबाइल पर  सर्च किया तो वह किसी को बता रहा था कि दो हिन्दू युवतियों से उसकी बातचीत हो गयी है जिनके नम्बर भेज रहा है। दूसरी तरफ से बोलने वाले का कहना था कि एक युवती से उसकी फोन पर बात हो गयी है जबकि दूसरी युवती फोन नहीं उठा रही है। इतना सुनने के बाद हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाते हुए समुदाय विशेष के युवक से दुकान खाली कराने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। दुकान खाली कराने के लिए हिन्दूवादी संगठनों व अन्यों की एक बैठक शाम को करनपुर स्थित मंन्दिर में रखी गयी है। जिसमें दुकान खाली कराने पर जोर दिया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

0
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम देहरादून टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सीनियर सिटिजन के साथ डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले...

राज्य के पांच जनपदों के लिए कल ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर...

“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के...

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...