23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, आपदा प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम

देहरादून: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीती रात देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। अमित शाह आज उत्तराखण्ड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चिंता में है। इसी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यक्रम 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दिए हैं। शहीद सम्मान यात्रा भी टाल दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने कार्यक्रम टाल दिए हैं।

गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

9:30 बजे गृहमंत्री राजभवन से जीटीसी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
9:45 बजे जीटीसी हेलीपैड से बीएसएफ हेलीकॉप्टर के माध्यम से।
11:30 बजे तक गृहमंत्री, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
11:40 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे।
11:45 से 12:45 बजे तक जॉलीग्रांट एयरपोर्ट स्थिति राज्य अतिथि गृह में बैठक करेंगे। 1:00 बजे गृहमंत्री अमित शाह जौली ग्रांट एयरपोर्ट से आईएएफ एयरक्राफ्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...