देहरादून। राज्य में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज सचिव, गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं यातायात निदेशालय के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव श्री बगोली ने निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारी स्वयं फील्ड पर रहकर स्थिति की निगरानी करें और यातायात संचालन को सुव्यवस्थित बनाएं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि देहरादून में यातायात नियंत्रण हेतु एक कंपनी की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए होमगार्ड एवं पीआरडी कर्मियों की सेवाएं भी ली जाएँगी। शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों और प्रमुख स्थलों की पहचान कर वहाँ पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सचिव ने निर्देश दिए कि सभी ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग के नियंत्रण में लाए जाएँ, जिससे त्वरित निगरानी और कार्रवाई संभव हो सके। यातायात निदेशालय को निर्देशित किया गया कि विशेषज्ञों की सेवाएं लेकर प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए और नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी, परिवहन आदि विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निदेशालय को मानव संसाधन, तकनीकी साधन और आधारभूत संरचना के दृष्टिकोण से सुदृढ़ किया जाए, ताकि दीर्घकालिक योजना और क्रियान्वयन प्रभावी रूप से किया जा सके। सचिव, गृह ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के मार्ग हर समय सुगम और अवरोध-मुक्त रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनता की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
त्योहारों के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सचिव गृह ने ली बैठक, देहरादून में विशेष प्रबंध के निर्देश
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















