32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

सचिव गृह शैलेश बगौली ने यूसीसी के क्रियान्वयन की समीक्षा की

देहरादून। सचिव गृह शैलेश बगौली ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के क्रियान्वयन की समीक्षा सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी विभिन्न मंचों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे अपने विवाह का पंजीकरण अनिवार्य रूप से यूसीसी के अंतर्गत कराएं। श्री बगौली ने कहा कि आगामी 27 जनवरी 2026 को पहला यूसीसी दिवस मनाया जाएगा, इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में यूसीसी से संबंधित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से यूसीसी दिवस हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु सुझाव भी मांगे।
सचिव ने यह भी कहा कि मानसून के बाद अब ग्राम स्तर तक फिर से यूसीसी से जुड़ी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और विशेष शिविर लगाए जाएं। जो ग्राम शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण का लक्ष्य पूरा करें, उनके ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले तीन माह में शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।
बैठक के दौरान बताया गया कि विवाह पंजीकरण के क्षेत्र में बागेश्वर (63 प्रतिशत), चंपावत (60 प्रतिशत), रुद्रप्रयाग (58 प्रतिशत), पौड़ी गढ़वाल (50 प्रतिशत), उत्तरकाशी और चमोली (49 प्रतिशत) जिले अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्य जनपदों को भी इस दिशा में गति तेज करने की आवश्यकता है। श्री बगौली ने सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से भी विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को और तेज़ करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति की जानकारी दी और क्षेत्र विशेष में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया। बैठक में अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती भी उपस्थित थीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...