21.3 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

लेह में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस; छह लोगों की मौत, 19 घायल

लेह: लेह के दुर्गुक इलाके में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें छह लोगों के मारे जाने की शुरुआती जानकारी आ रही है। वहीं करीब 19 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। लेह के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों को सेना और सीएचसी तांगत्से स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें दो बच्चे और 23 स्कूल के कर्मचारी थे। यह बस एक कर्मचारी की शादी में शामिल होने के लिए डुरबुक जा रही थी, तभी डुरबुक मोड के पास यह एक गहरी खाई में जा गिरी।
प्रशासन ने घायलों को लेह के जिला अस्पताल ले जाने के लिए तीन हेलीकॉप्टरों की तैनाती की है। बचाव कार्य भारतीय सेना, लद्दाख पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा तेजी से शुरू किए गए, जिन्होंने मिलकर घायलों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचाने में मदद की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...

0
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...

‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...

0
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...

छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

0
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...

दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट

0
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम  

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...