बर्दवान (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार जा रही एक बस ट्रक से जा भिड़ी। बस में सवार यात्रियों में कई लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत होने की खबर है। 35 लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।
खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रहने वाले तीर्थयात्री दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रा पर आए थे। यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के दौरान पूर्वी बर्धमान जिले में फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
घायलों के इलाज को लेकर पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चों सहित घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया, लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी तीर्थयात्री 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद पहले झारखंड के देवघर गए इसके बाद वे गंगासागर आए थे।
पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल
Latest Articles
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
देहरादून। ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ऋषिकेश में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। यह प्रेस टूर भारत सरकार...
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज...
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया...
हरिद्वार। अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को...

















