21.2 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

दूसरे फेज में वैक्सीनेशन के लिए ऐसे करें कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन |Postmanindia

एक मार्च से वैक्सीन के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है प्रधान मंत्री मोदी समेत कई राज्यों के सीएम वैक्सीन लगवा चुके हैं. 60 साल की उम्र के ऊपर वाले बुजुर्ग और 45 साल की उम्र के कोमोरबिडिटी वाले लोगों को शामिल किया जाएगा. ऐसे में वैक्सीन लगवाने  और  रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में एम्म नई दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से विशेष चर्चा की, जहां उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया.

बुजुर्गों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया क्या है?

60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के कोमोरबिडिटी से ग्रसित लोगों को आगामी एक मार्च से वैक्सीन लगाई जाएगी. ऐसे लोग कोविन एप के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा उसमें चेक भी कर सकते हैं कि उनका नाम है कि नहीं. जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है और वैक्सीनेशन वर्ग में आते हैं, वे लोग एक आईडी कार्ड और फोटो के साथ केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं. उन्‍हें केंद्र द्वारा तारीख दी जाएगी और उनका नंबर आते ही उन्‍हें वैक्सीन लगाई जाएगी. अगर उस दिन नंबर नहीं आया तो अगली तारीख दी जाएगी.

जो बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र तक नहीं जा सकते हैं, वो क्या करें?

जो बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए उपयुक्त इंतजाम किए जाएंगे. ऐसे लोगों को स्थानीय वॉलेंटियर्स  या गांव के लोगों की मदद से वैक्सीन दी जाएगी. ऐसे बुजुर्गों को वैक्सीन सेंटर तक लाने-ले जाने का भी इंतजाम किया जा रहा है.

टीका सरकारी केंद्र में ही लगेगा या प्राइवेट में भी लगवा सकते हैं?

कोरोना का टीकाकरण अब सरकारी और प्राइवेट दोनों जगहों पर होगा. सरकारी केंद्र पर नि:शुल्क वैक्सीन लगेगी और प्राइवेट में शुल्क देना होगा. हालांकि सरकार एक नियम पर काम कर रही है, जिसके तहत वैक्सीन का एक निश्चित मूल्य तय होगा और सभी प्राइवेट अस्पतालों में उसी शुल्‍क पर वैक्सीन लगेगी. इसके अलावा फैक्ट्री आदि के पास स्वास्थ्‍य केंद्रों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को ज्यादा दूर न जाना पड़े.

स्पूतनिक-5,  कोवीशिल्ड और कोवैक्सीन से कैसे अलग है?

स्पूतनिक-5 के इमरजेंसी उपयोग की अनु‍मति के लिए एक प्रस्‍ताव डीसीजीआई (DCGI) के यहां भेजा गया है. ये भी कोरोना के खिलाफ वैक्सीन है. जैसा कि कोविश्ल्ड वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी बनाती है, उसी तरह स्पूतनिक-5 भी है, लेकिन इसका वेक्टर पहले वाले से अलग है. वैक्सीन में हम तीन चीजें देखते हैं- एंटीजन क्या है, उसका प्लेटफॉर्म क्या है, उसका रूट और उसे कितनी बार देना है. जैसे अभी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन आई है, उसकी केवल एक डोज है.

आम आदमी को वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी?

अभी तक वैक्सीन हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को दी जा रही है. इसके साथ ही सप्लाई और डिमांड के अनुरूप अलग-अलग चरण बनाए गए हैं. जैसे की पहले चरण में देखें तो अगर 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देनी है तो 60 करोड़ डोज चाहिए. हालांकि आने वाले समय में कई और वैक्सीन आने वाली हैं. अगर ये सफल होती हैं तो वैक्सीन की सप्लाई आसान हो जाएगी.

क्या आरोग्य सेतु ऐप से भी वैक्सीन के लिए रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं?

अभी इस पर भी काम चल रहा है कि कोविन और आरोग्य सेतु दोनों ऐप पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्‍ध हो. अगर ऐसा होता है तो स्वास्थ्‍य मंत्रालय द्वारा सूचित किया जाएगा. हां, अगर रजिस्‍ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गैरसैण में लाठी चार्ज, प्रदेश भर में सियासी बबाल सीएम ने दिए जाँच के आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी...

0
देहरादून: आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 से पूर्व हेली शटल सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण...

राज्य में दर्ज हुई पहली ई जीरो एफआईआर, गृहमंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ

0
हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ई जीरो एफआईआर प्रणाली का डिजिटल बटन दबाकर शुभारंभ किया। अमित शाह ने बताया उत्तराखंड में इस प्रणाली...

उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

0
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें से अमन सिंह, आकाश, अभय चौहान,...

नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

0
हरिद्वार/देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया

0
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम...