24.2 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

ओलंपिक हॉकी में हारने के बाद वंदना कटारिया के घर पहुचे हुडदंगी, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कारवाई

टोक्यो ओलंपिक में एक तरफ जहां पूरा देश भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में जीत के लिए दिनभर दुआएं करता रहा, वहीं टीम के हारने पर हरिद्वार में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. हॉकी टीम में शामिल हरिद्वार की वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर के बाहर कुछ लोगों पर आतिशबाजी करने का आरोप लगा है. वहीं, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने बताया कि घटना बुधवार की है. हमें इसे मामले में वंदना के भाई की शिकायत मिली, जिसके बाद गुरुवार को गांव के दो युवकों के खिलाफ सिडकुल थाने में आईपीसी की धारा 504 और एससी/एसटी एक्ट की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच सीओ सदर  डॉ. विशाखा अशोक को दी गई है.बता दें कि बुधवार को वंदना के परिजनों ने आरोप लगाया था कि कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर पटाखे फोड़े. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था.

वंदना के परिजनों ने युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी. परिजनों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे. रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम में खेल रही हैं. वंदना ने क्वार्टर फाइनल मैच में हैट्रिक लगाकर न केवल भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया बल्कि ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनी. बुधवार को सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम पूरे दमखम के साथ अर्जेंटीना की टीम से भिड़ी. कड़े मुकाबले में भारत की टीम 2-1 से हार गई.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...