वॉशिंगटन: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका की एक संघीय अदालत में पहली बार पेश होते हुए खुद को निर्दोष बताया है। ड्रग तस्करी और आतंकी साजिश से जुड़े गंभीर आरोपों पर सुनवाई के दौरान मादुरो ने अदालत से कहा कि वह कोई अपराधी नहीं, बल्कि अभी भी वह अपने देश के निर्वाचित राष्ट्रपति हैं।
अदालत में पेशी के दौरान मादुरो ने जज से कहा, ‘मैं एक सम्मानित व्यक्ति हूं और अपने देश का राष्ट्रपति हूं।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें पकड़ा गया है और उनके साथ अन्याय हुआ है। मादुरो ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया। यह उनकी पहली अमेरिकी कोर्ट पेशी थी, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिका की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
मादुरो के मामले की सुनवाई 92 वर्षीय वरिष्ठ संघीय जज एल्विन के. हेलरस्टीन को सौंपी गई है। जज हेलरस्टीन को 1998 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नियुक्त किया था। वह न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में 2011 से वरिष्ठ जज के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह 9/11 आतंकी हमलों से जुड़े कई अहम मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े केसों की सुनवाई कर चुके हैं।
अमेरिकी जांच एजेंसियों ने मादुरो पर चार गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें नार्को-टेररिज्म की साजिश, कोकीन आयात की साजिश, मशीनगनों और विस्फोटक हथियारों को रखने का आरोप और ऐसे हथियार रखने की साजिश शामिल है। अमेरिका का दावा है कि मादुरो और उनके सहयोगियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी को संरक्षण दिया। मादुरो इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं।
मादुरो की अमेरिकी अदालत में पेशी को वेनेजुएला-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। वेनेजुएला सरकार इसे संप्रभुता पर हमला बता रही है, जबकि अमेरिका इसे कानून के तहत कार्रवाई करार दे रहा है। इस पूरे मामले ने दुनिया भर के कई देशों को सतर्क कर दिया है, खासकर उन देशों को जो बड़े देशों के साथ राजनीतिक या सैन्य टकराव में हैं। आगे की सुनवाई से यह साफ होगा कि यह मामला कानूनी मोड़ लेता है या राजनीतिक तनाव और बढ़ता है।
‘मैं दोषी नहीं…अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति’: मादुरो ने सभी आरोपों को किया खारिज
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















