22.8 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

11 बार सेवा विस्तार पाने वाले IAS अफसर केके हुए रिटायर

अहमदाबाद। गुजरात प्रशासनिक अमले के आईएएस अफसर के. कैलाशनाथन करीब साढ़े चार दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त हुए कैलाशनाथन को 2013 में सेवानिवृत्त होने के बाद 11 बार सेवा विस्तार मिला।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी के. कैलाशनाथन सत्ता के गलियारे में केके के नाम से चर्चित आईएएस हैं। वर्ष 1979 बैच के अधिकारी हैं। 2009 से लगातार वह गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहे। इस कार्यकाल में वह हमेशा राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के मजबूत स्तंभ बनकर खड़े रहे।
प्राकृतिक आपदा हो या राजनीतिक संकट केके के पास हर संकट का हल होता था। पीएम मोदी के अलावा कैलाशनाथन ने तीन अन्य मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, विजय रुपाणी तथा भूपेंद्र पटेल के साथ काम किया। लगातार 11 सेवा विस्तार के बाद 29 जून को उनके अंतिम कार्यदिवस पर विदाई दी गई। खबर है कि उनके विदाई समारोह में कुछ ही अधिकारी शामिल हुए। एक भी मंत्री वहां मौजूद नहीं रहा। सत्ता के गलियारों में चर्चा यह भी है कि गुजरात भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सीआर पाटिल के दिल्ली में कैबिनेट मंत्री का पद संभालते ही कैलाशनाथन की उलटी गिनती शुरू हो गई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...