21.5 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

अगर उत्तराखंड आ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए…!

देहरादून: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बाद उत्तराखंड सरकार इससे निपटने की तैयारियों में जुट गई है। फिलहाल, राज्य में बाहर से आने वालों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन सीमाओं पर रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड में नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोविड की दोनों डोज लगाने का प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।

प्रदेश में अभी कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसके बावजूद सरकार अपने स्तर से पूरी तैयारियों में जुटी हुई है। सरकार ने हाल ही में इसके लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें सभी जिलाधिकारियों से राज्य के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बार्डर चेक पोस्ट, पर्यटन स्थल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग कराने तथा संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने को कहा गया है।

एसओपी में राज्य के सभी महाविद्यालय, मेडिकल व नर्सिंग कालेज, तथा शैक्षिक संस्थानों में कोविड सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क पहनना व सैनिटाइजेशन का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा गया है। इस क्रम में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिलों में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। नैनीताल में थोड़ी सख्ती भी है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पर्यटकों से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही शहर में प्रवेश दे रही है।

सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन का कहना है कि राज्य में आने-जाने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। एहतियात के तौर पर केवल रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे उचित इलाज देने के साथ ही होम क्वारंटाइन अथवा अस्पताल में रखने की व्यवस्था की गई है। उनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जहां तक ओमिक्रोन की बात है तो देश में अभी कुछ ही केस आए हैं। सभी संक्रमित निगरानी में हैं। इससे अभी संक्रमण की स्थिति नहीं है। स्थित पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पडऩे पर कोविड प्रतिबंध लागू करने पर विचार किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...