30.3 C
Dehradun
Thursday, August 13, 2026


spot_img

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत… तो भूलकर न करें ये गलतियां

यदि आप पहली बार इस व्रत को करने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अक्सर पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनके व्रत के अगले दिन ही वह बीमार पड़ जाती है.

आइए जानते हैं कि पहली बार करवा चौथ रखते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी तबीयत ठीक रहें और आप फास्ट के बाद बीमार न पड़ें.

व्रत के एक दिन पहले पानी पिएं

व्रत से एक दिन पहले, पूरे दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. कम से कम 10-12 गिलास पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए. जितना अधिक पानी पिया जाएगा, शरीर उतना ही अधिक हाइड्रेट रहेगा. जिससे व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या कम होगी. इसलिए व्रत से पहले एक दिन खूब पानी पीना बहुत जरूरी है.

सरगी में हेल्दी खाएं

व्रत से पहले सरगी में क्या खा रहे हैं यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. सरगी में हमें हेल्दी और पौष्टिक भोजन करना चाहिए ताकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती रहे. सरगी में फल, सलाद, दही, नट्स जैसे हेल्दी खाएं. ये सभी ऊर्जावान भोजन हैं जो व्रत के दौरान ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं. हेल्दी खाने से आपको भूख भी नहीं लगेगी और दिन पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे.

व्रत के दिन ज्यादा काम न करें

व्रत के दौरान ज्यादा काम करने से बचना चाहिए. जब हम भोजन नहीं करते हैं तो शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है. इसलिए व्रत के दौरान ज्यादा पैदल चलने, दौड़ने या कसरत करने से बचें. घर के छोटे-मोटे काम ठीक हैं लेकिन लंबे समय तक खड़े रहने वाले काम या भारी वजन उठाने जैसे काम न करें. अगर व्रत में ज्यादा थकान महसूस होने लगे तो आराम करें. आराम करने से प्यास नहीं लगेगी और आपका व्रत अच्छे से पूरा हो जाएगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते –एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 9 करोड़ रुपये से अधिक...

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...