23.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

कब्ज से है परेशान… तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, आंतो से खींच लेंगी सारी गंदगी

कब्ज एक बहुत आम समस्या है जिससे आए दिन कोई न कोई पीड़ित रहता है। कब्ज को हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। कई बार पुरानी कब्ज बवासीर, भगंदर, फिशर या आंतों की गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। कब्ज का इलाज क्या है? कब्ज से राहत पाने के लिए कई दवाएं और इलाज मौजूद हैं लेकिन आप इस समस्या से घर पर ही कुछ उपायों से राहत पा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा आपको कुछ ऐसी नैचुरल रेमेडीज बता रही हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को आसानी से तोड़ सकती हैं।

कब्ज के लिए घरेलू उपाय

दही + अलसी के बीज का पाउडर

दही में प्रोबायोटिक होता है जिसे बिफीडोबैक्टीरियम लैक्टिस कहा जाता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। अगर बात करें अलसी की तो इसमें घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। घुलनशील फाइबर पानी में घुल जाता है, जिससे मल नरम हो जाता है और आसानी से निकल जाता है।

आंवला जूस

आंवला सिर्फ कब्ज से ही राहत नहीं देता है बल्कि इसमें कई स्वास्थ्य समस्याओं को खत्म करने की क्षमता है। 30 मिली आंवले के जूस को सुबह बासी मुंह एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से पाचन को बढ़ावा मिलता है और कब्ज से राहत मिलती है।

जई का चोकर

जई के चोकर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों भारी मात्रा में पाए जाते हैं। यह दोनों तत्व कब्ज से राहत देने और आंतों के कामकाज में सुधार करने में मदद करते हैं।

घी+ दूध

घी ब्यूटिरिक एसिड का एक बढ़िया स्रोत है, जो आंतों के चयापचय में सुधार करता है और मल की गति में मदद करता है। रात को सोते समय एक कप गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर सुबह के समय कब्ज को कम करने का एक प्रभावी तरीका है।

हरे पत्तेदार साग

पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, और ब्रोकोली जैसे हरे पत्ते न केवल फाइबर से भरे होते हैं बल्कि इनमें फोलेट और विटामिन सी और के भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह सभी तत्व आंतों के कामकाज को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

कब्ज से बचने या राहत पाने का सबसे सस्ता और सरल उपाय है खूब पानी पीना। पानी के अलावा अन्य तरल पदार्थ कब्ज में सुधार करते हैं। कुल मिलाकर फाइबर वाली चीजें और पानी का सेवन कब्ज से छुटाकारा पाने का सबसे बढ़िया उपाय है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...