19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, उपनल, आयुष्मान समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

देहरादून: देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

माना जा रहा है कि इस बैठक में उपनल कर्मियों की उप समिति की रिपोर्ट पर आज सरकार कोई फैसला ले सकती है. इसके अलावा पुलिस ग्रेड के मामले और आयुष्मान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.वही इन सब कि नजरें कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई हैं. कारण यह कि इस बैठक में उपनल कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी के संबंध में निर्णय लिया जाना है. इस संबंध में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में गठित उप समिति तकरीबन दो माह पूर्व अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को सौंप चुकी है. इस पर पहले 15 सितंबर को हुई कैबिनेट में निर्णय होने की उम्मीद थी. हालांकि, यह मसला कैबिनेट में नहीं आ पाया. अब 12 अक्टूबर यानि आज कैबिनेट प्रस्तावित है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में उपनल कर्मियों के मानदेय संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...