हरिद्वार। उत्तराखंड में इस समय कांवड़ मेले की धूम है। सड़कों पर भगवान भोलनाथ का जयकारा लगाते और पैदल जाते कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली देहरादून हाईवे को आने वाले 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद कर दिया। हाईवे पर दोनों ओर के रास्ते कांवड़ियों के लिये आरक्षित रहेंगे। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यूपी और उत्तराखंड की सरकारों ने अलग-अलग डायवर्जन प्लान लागू किये हैं। ऐसे में अब दिल्ली देहरादून हाईवे आज यानी सोमवार से लेकर 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया है। बीते 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। इसमें कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया था। मध्यम वाहनों पर 25 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Latest Articles
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद
देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को बंद होंगे। कपाट खुलने के बाद से अब तक 2 लाख 38 हजार से...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
















