27.4 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

कोरोना का बढ़ता प्रकोप, सरकारी दफ्तरों आम जनता पर सख़्ती की तैयारी |Postmanindia

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्त्तराखण्ड के सचिवालय में जल्द आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने की तैयारी की जा रही है. जल्द शासन की ओर से आदेश किये जाने की संभावना है. मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरीके से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसके बाद से दफ्तरों में अटेंडेंस कम की जा सकती है इसके साथ ही सचिवालय में बाहर से आने वाले लोगों के लिए या तो प्रवेश बंद कर दिया जाएगा या उनके लिए समय निर्धारित किया जाएगा. इसके अलावा पत्रकार भी तय समय में ही सचिवालय में प्रवेश कर पाएंगे. सूत्रों की माने तो मीडिया को सचिवालय में शाम के समय से ही प्रवेश की इजाजत होगी.

वही मुख्य सचिव ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिहाज से बॉर्डर पर सख़्ती करने के लिए डीजीपी और कुंभ मेला अधिकारी को निर्देशित किया गया है. मुख्य सचिव ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में रोजाना 50 हज़ार टेस्टिंग की जाएगी, ताकि कुंभ क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की वास्तविक स्थिति पता लग सके.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड शासन में फेरबदल, इन्न अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...