22.6 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

2038 तक अमेरिका को पछाड़ भारत बन सकता है दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था! IMF के अनुमान के आधार पर EY का दावा

नई दिल्ली: वैश्विक परामर्श कंपनी ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2038 तक खरीद शक्ति समानता (पीपीपी) के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उस समय भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 34.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह आकलन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान पर आधारित है।
ईवाई ने कहा कि आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2030 तक 20.7 ट्रिलियन डॉलर (पीपीपी) की अर्थव्यवस्था तक पहुंच सकता है। तुलना में चीन 42.2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ आगे रहेगा, लेकिन उसकी उम्रदराज आबादी और बढ़ता कर्ज बड़ी चुनौती है। अमेरिका मजबूत बना रहेगा लेकिन 120% से अधिक के ऋण-जीडीपी अनुपात और धीमी वृद्धि दर से जूझेगा। जर्मनी और जापान भी अपने अधिक आयु वाले समाज और वैश्विक व्यापार पर निर्भरता के कारण सीमित रहेंगे।
भारत की बड़ी ताकत इसका युवा जनसंख्या प्रोफाइल है। 2025 में भारत की औसत आयु मात्र 28.8 वर्ष है। इसके साथ ही, भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बचत दर है। सरकार का ऋण-जीडीपी अनुपात भी 2024 में 81.3% से घटकर 2030 में 75.8% पर आने का अनुमान है। इसके विपरीत, अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का ऋण लगातार बढ़ रहा है। भारत की इस लंबी अवधि की मजबूती सिर्फ जनसांख्यिकी पर आधारित नहीं है, बल्कि संरचनात्मक सुधारों और मजबूत बुनियादों पर भी टिकी है। जीएसटी, दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी), वित्तीय समावेशन (यूपीआई) और उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ा रही हैं। बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक निवेश, एआई, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा जैसी तकनीकों का तेजी से अपनाना भारत को भविष्य के लिए मजबूत बना रहा है। ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डी. के. श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की युवा और कुशल कार्यशक्ति, ऊंची बचत व निवेश दर और तुलनात्मक रूप से टिकाऊ ऋण प्रोफाइल, वैश्विक अस्थिरता के बीच भी तेज विकास बनाए रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत अगर महत्वपूर्ण तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने और लचीलापन बढ़ाने पर ध्यान देता है तो 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा हो सकता है। ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2028 तक बाजार विनिमय दर (एमईआर) के आधार पर जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ का असर भारत की जीडीपी के 0.9% तक हो सकता है, लेकिन उचित कदम उठाने पर इसकी चोट विकास दर पर सिर्फ 0.1 प्रतिशत अंक तक सीमित रहेगी। इसके लिए भारत को निर्यात में विविधता, घरेलू मांग को मजबूत करने और नए व्यापार साझेदारी बढ़ाने जैसे कदम उठाने होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...