28.3 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को घोषित किया ‘अवांछित’, 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग में काम कर रहे एक पाकिस्तानी अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ (अवांछित व्यक्ति) घोषित किया है। यह अधिकारी अपने दायित्व से बाहर की गतिविधियों में शामिल था। इस अधिकारी को चौबीस घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी उच्चायुक्त के सामने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई गई। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारत ने हाल में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक, इस मिशन के तहत पाकिस्तान में सौ से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई आतंकी और सैन्य अड्डों को ध्वस्त किया। यही नहीं, भारत की सैन्य कार्रवाई को पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली भी नहीं रोक पाई और उसे नष्ट किया गया।
पाकिस्तान की ओर से भी मिसाइल और गोलीबारी से हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारत की एस-400 और आकाश जैसी वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश को हवा में ही नाकाम कर दिया। बाद में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की गुजारिश की गई। जिसके बाद दोनों देशों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई। इसके बाद दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई। जिसमें सीमा पार गोलीबारी और सैन्य आक्रामकता को रोकने पर सहमति बनी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप का नया दांव, धारा 301 का होगा इस्तेमाल

0
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन सहित 16 देशों की व्यापारिक नीतियों और टैरिफ के खिलाफ धारा 301 के तहत नए सिरे से...

‘ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा केवल माता-पिता के वेतन के आधार पर तय नहीं हो...

0
नई दिल्ली। ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा तय किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि...

LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए...

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से...

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...