29.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़ डॉलर का निर्यात

नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया जा रहा है। नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राष्‍ट्र बनाने के विजन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह सबसे महत्वाकांक्षी और बड़े व्यापार समझौतों में से एक है। इससे दोनों पक्षों के लिए बाजार पहुंच के नए अवसर उपलब्‍ध होंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि इससे न केवल देश के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाले दिनों में सेवाओं को भी गति मिलेगी।

भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए बहुत फायदेमंद है। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष ए. शक्तिवेल ने बताया कि इस समझौते के कारण डेढ़ साल में निर्यात दोगुना हो जाएगा।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अधिकारी तरुण बजाज ने बताया कि यह समझौता कृषि और प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए लाभकारी होगा। रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के कार्यकारी निदेशक सब्यसाची राय ने कहा कि इस समझौते से रत्न और आभूषण क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

भारतीय कृषि और खाद्य परिषद के कार्यकारी निदेशक संजय सेठी ने बताया कि यह समझौता कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देगा। भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी ने कहा कि समझौते से वस्त्र क्षेत्र को बहुत आशाएं हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...