30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

‘भारत हमारे सबसे अहम साझेदारों में शामिल’, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

न्यूयॉर्क/ वॉशिंगटन: अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह भारत को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखता है। सर्जियो गोर की नियुक्ति से यह संकेत और मजबूत होता है कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका के संबंध और गहरे होंगे, खासकर व्यापार, रक्षा, और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में।
इस समय ‘असाधारण बदलाव’ के दौर से गुजर रहा है और आने वाले समय में यह और मजबूत होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति में उस समय बोल रहे थे, जब भारत में अमेरिका के नए राजदूत के लिए नामित सर्जियो गोर की पुष्टि की प्रक्रिया चल रही थी।
मार्को रुबियो ने इस दौरान कहा, भारत न केवल आज बल्कि भविष्य के लिहाज से भी हमारे लिए बेहद अहम है। आने वाले समय में दुनिया का राजनीतिक और आर्थिक नक्शा काफी हद तक इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तय होगा, और भारत इस क्षेत्र का केंद्र है। इसलिए से हमने अपनी सैन्य कमांड का नाम भी बदलकर इंडो-पैसिफिक कमांड कर दिया है। मार्को रुबियो का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया में भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र वैश्विक राजनीति का केंद्र बनता जा रहा है।
पिछले महीने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वे सर्जियो गोर, जो कि अभी डायरेक्टर ऑफ प्रेसीडेंशियल पर्सनल हैं, को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत के रूप में नियुक्त कर रहे हैं। यदि उनकी नियुक्ति सीनेट से मंजूरी पा लेती है, तो 38 वर्षीय गोर भारत में अब तक के सबसे कम उम्र के अमेरिकी राजदूत बन जाएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने सर्जियो गोर की तारीफ करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के बेहद करीबी हैं और उनके पास सीधा राष्ट्रपति से बात करने और फैसले करवाने की ताकत है। उन्होंने कहा, ‘जब कोई प्रतिनिधि सीधे व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति तक पहुंच रखता है, तो वह उस देश के साथ रिश्तों को और तेजी से आगे बढ़ा सकता है। गोर के पास यह क्षमता और भरोसा दोनों है। मुझे नहीं लगता कि कोई और व्यक्ति इस पद के लिए उनसे बेहतर हो सकता है।’
मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने की जरूरत होगी। इसमें यूक्रेन युद्ध, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा संतुलन, और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे विषय शामिल होंगे। उन्होंने इस साझेदारी को अमेरिका की वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा बताया और कहा कि भारत के साथ मजबूत रिश्ते न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। ‘हम इस समय भारत के साथ एक ऐसे दौर में हैं जहां नए अवसर सामने आ रहे हैं। यह रिश्ता आने वाले दशकों तक दुनिया की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...