29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

औली में भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद 2024 शुरू

देहरादून। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सेना अपने मित्र देशों की सेना के साथ ज्वाइंट सैन्य अभ्यास कर रही है।  30 सितंबर से उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के औली में भारतीय सेना और कजाकिस्तानी सेना के जवानों का संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू हो गया है। इस संयुक्त युद्ध अभ्यास का समापन 13 अक्टूबर को होगा।
भारतीय सेवा के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक, यह भारत और कजाकिस्तान के बीच में आठवां ज्वाइंट सैन्य अभ्यास है, जिसे काजिंद 2024 नाम दिया गया है। इस अभ्यास के लिए बीती 28 सितंबर को कजाकिस्तान आर्मी का एक डेलिगेशन दिल्ली में लैंड हुआ था, जो कि कल यानी 29 सितंबर को ज्योतिर्मठ पहुंचा। आज यानी 30 सितंबर से ज्वाइंट सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। ये युद्धाभ्यास आगामी 13 अक्टूबर तक चलेगा।
भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार, भारतीय सेना हर साल अपने मित्र देशों की सैन्य क्षमता के साथ खुद को अलाइन करते हुए ज्वाइंट सैन्य अभ्यास करती हैं। कर्नल मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों की आर्मी को एक दूसरे के साथ काम करने का मौका मिलता है। इस दौरान कई सारी चीज एक दूसरे से सीखने को मिलती हैं।
उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ हमें दूसरे देश की आर्मी से काफी कुछ सीखने को मिलता है, तो वहीं दूसरे देश के आर्मी भी हमारे ऑपरेशन के तौर तरीके से काफी सीखती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास से जहां एक तरफ दोनों देशों के मैत्री संबंध और मजबूत होते हैं तो संयुक्त सैन्य अभ्यास विश्व में शांति और अमन का संदेश देने में भी कामयाब रहते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...