21.3 C
Dehradun
Sunday, March 29, 2026


spot_img

अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट ने बंद की सभी डाक सेवाएं

नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग रोक दी है। यह कदम अमेरिका के नए कस्टम नियमों की अस्पष्टता और एयरलाइंस की असमर्थता के कारण उठाया गया है। अब पत्र, दस्तावेज और गिफ्ट आइटम भेजना संभव नहीं है। 30 जुलाई को ट्रंप प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि 100 डॉलर से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य होगी।
अमेरिका के नए कस्टम नियमों की अस्पष्टता के कारण इंडिया पोस्ट ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है। डाक विभाग ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि अब न तो पत्र, न दस्तावेज और न ही गिफ्ट आइटम अमेरिका भेजे जा सकेंगे।
इससे पहले, इंडिया पोस्ट ने केवल 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के गिफ्ट आइटम की बुकिंग पर रोक लगाई थी। लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो गई है क्योंकि अमेरिका के कस्टम विभाग की नई प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट नियम अभी तय नहीं हुए हैं। इसी कारण एयरलाइंस भी अमेरिका के लिए पार्सल ले जाने को तैयार नहीं हैं।
इंडिया पोस्ट ने अपने बयान में कहा है कि 22 अगस्त को जारी नोटिस की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। चूंकि अमेरिका जाने वाली डाक के परिवहन में लगातार समस्या आ रही है और नियम स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए फिलहाल सभी श्रेणियों की डाक सेवा पूरी तरह से रोक दी गई है।
डाक विभाग ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि जिनका सामान बुक हो चुका है लेकिन भेजा नहीं जा सका है, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा। विभाग का कहना है कि वह स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और जैसे ही समस्या का हल निकलता है, सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि 30 जुलाई को ट्रंप प्रशासन ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसके तहत 29 अगस्त से 100 डॉलर से अधिक मूल्य के सामान पर अमेरिका में कस्टम ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई। इसके साथ ही यह जिम्मेदारी कैरियर्स और क्वालिफाइड पार्टीज को दी गई कि वे ही ड्यूटी वसूलकर अमेरिकी कस्टम विभाग को जमा करें। हालांकि, 15 अगस्त को अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने इस पर कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे। लेकिन इसमें कई अहम प्रक्रियाओं जैसे क्वालिफाइड पार्टीज की नियुक्ति और ड्यूटी वसूली की तकनीकी व्यवस्था स्पष्ट नहीं की गई थी। यही वजह रही कि एयरलाइंस ने 25 अगस्त से पार्सल ले जाने से मना कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के “ मन की...

पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...

सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...

भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...

0
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...