25.2 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: भूस्खलन से एनएचपीसी के पावर हाउस की टनल का मुहाना बंद, फंसे 19 कर्मचारियों को निकाला

धारचूला/पिथौरागढ़ । उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी टूटने से धारचूला के ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल का मुहाना बंद हो गया। टनल के मुहाने पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर जमा हो जाने से टनल के भीतर कार्यरत 19 कार्मिक फंस गए। गनीमत रही कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रशासन, एसडीआरएफ और बीआरओ की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सुरंग में फंसे सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम को ऐलागाड़ की है। यहां पहाड़ी दरक गई थी। इससे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर एनएचपीसी की टनल के मुहाने पर जमा हो गए। इससे टनल में काम कर रहे 19 कार्मिक फंस गए। कार्मिकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि सुरंग के मुहाने से मलबा हटाया जा चुका है। जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ सहित अन्य बचाव दल स्थिति से निपटने के लिए प्रयास में लगे रहे।
सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
1. चंदर सोनल
डीजी ऑपरेटर
2. शंकर सिंह
सब-स्टेशन स्टाफ
3. पूरन बिष्ट।
मेंटेनेंस स्टाफ
4. नवीन कुमार।
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
5. प्रेम दुग्ताल
6. धन राज बहादुर
7. गगन सिंह धामी
सिविल
8. पीसी वर्मा।

ऑपरेशन स्टाफ
1. ललित मोहन बिष्ट।
2. सूरज गुरुरानी।
3. विष्णु गुप्ता।
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
4. जितेंद्र सोनल
5. प्रकाश दुग्ताल
6. कमलेश धामी
7. सुनील धामी
मेंटेनेंस स्टाफ
8. जी. ऑगस्टीन बाबू।
9. अपूर्वा राय।
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
10. इंदर गुनजियाल
कैंटीन स्टाफ
11. बिशन धामी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...