27.2 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, किशनगंगा डैम से भी रोकने की है योजना

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से जल प्रवाह को रोक दिया है और जल्द ही झेलम की सहायक नदी पर स्थित किशनगंगा डैम पर भी इसी तरह की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बगलिहार डैम (जम्मू के रामबन जिले में) और किशनगंगा डैम (उत्तर कश्मीर) भारत को जल प्रवाह के समय को नियंत्रित करने की सामर्थ्य प्रदान करते हैं। भारत ने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद यह निर्णय लिया है। भारत और पाकिस्तान वर्ष 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से सिंधु नदी प्रणाली के जल बंटवारे पर एक संधि हुई।
पाकिस्तान ने पहले भी बगलिहार डैम पर विश्व बैंक से मध्यस्थता की मांग की थी, जो दोनों देशों के बीच विवाद का विषय रहा है। पाकिस्तान भी किशनगंगा डैम को लेकर कानूनी और कूटनीतिक आपत्ति करता रहा है, खासकर नीलम नदी पर इसके प्रभाव को लेकर। भारत की इस नीति को आतंकवाद के खिलाफ एक कड़े जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें वह अब जल संसाधनों के जरिए भी दबाव बनाने की नीति अपना रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...