नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 16 नई बटालियन और दो नए क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित करने की अंतिम मंजूरी देने वाली है। ये मुख्यालय भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के लिए बनाए जाएंगे। इससे बीएसएफ को करीब 17 हजार नए जवान मिलेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
योजना को पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। एक बार इसे अंतिम मंजूरी मिल जाने के बाद यह बीएसएफ के लिए फायदेमंद होगी। बीएसएफ ने पिछले साल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन और 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े खतरों के चलते सीमाओं पर अपनी चौकसी तेज कर दी है।
सुरक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारियों ने बताया किय बीएसएफ को जल्द ही 16 नई बटालियन बनाने की पूरी मंजूरी मिल सकती है। ये बटालियन अगले कुछ सालों में बनाई जाएंगी। कुछ आखिरी मंजूरी बाकी हैं, जिनमें केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की मंजूरी भी शामिल है। लेकिन उम्मीद है कि ये मंजूरी जल्दी ही मिल जाएगी।
उन्होंने बताया, इस समय बीएसएफ के पास पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ सीमाओं पर सुरक्षा के लिए कुल 193 बटालियन हैं। हर बटालियन में 1,000 से ज्यादा जवान होते हैं। इसलिए जब 16 नई बटालियन बनाई जाएंगी, तो उनमें करीब 17,000 जवान और जुड़ जाएंगे। इन नई बटालियन से बीएसएफ को अपनी मुख्य जिम्मेदारी (पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं की रक्षा) निभाने में और मजबूती मिलेगी। इसके लिए बीएसएफ एक योजना भी तैयार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के लिए दो क्षेत्रीय कमान बेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से एक जम्मू में स्थापित किया जाएगा, जो जम्मू और पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करेगा। दूसरा, मिजोरम में स्थापित किया जाएगा, ताकि बांग्लादेश सीमा की निगरानी बेहतर हो सके।
बीएसएफ को मिलेंगी 16 नई बटालियन और दो क्षेत्रीय मुख्यालय, पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर बढ़ेगी चौकसी
Latest Articles
केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...
सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...
लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...
चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...

















