30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर होंगे रवाना

नई दिल्ली।  भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होने वाले हैं। वे अंतरिक्ष यात्रियों प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकिना के साथ रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरिक्ष यात्रा करेंगे।

अंतरिक्ष स्टेशन में रहते हुए, श्री मेनन लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के शारीरिक प्रभावों और सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण के अंतरिक्ष यात्रियों में रक्त प्रवाह, शिरा संरचना और रक्त संरचना पर प्रभाव का अध्ययन करेंगे। वे अंतरिक्ष स्टेशन की पेय जल प्रणाली का उपयोग करके अंतःशिरा द्रव तैयार करने की तकनीकों का परीक्षण करने में भी मदद करेंगे। वे अल्ट्रासाउंड जांच भी करेंगे जिससे भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में पृथ्वी से चिकित्सा सहायता की आवश्यकता समाप्त हो सकती है।

मिनियापोलिस में जन्मे अनिल मेनन आपातकालीन चिकित्सा चिकित्सक और अमरीकी अंतरिक्ष बल में कर्नल हैं। 49 वर्षीय मेनन ने 2014 में नासा में फ्लाइट सर्जन के रूप में अपना करियर शुरू किया और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष सेवा केंद्र पर रहने और काम करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के साथ काम किया। मेनन 2018 में स्पेसएक्स में शामिल हुए। दिसंबर 2021 में उनका चयन नासा के अंतरिक्ष यात्री के रूप में हुआ और उन्होंने दो साल का प्रशिक्षण शुरू किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...