नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मुकाबले में सोमवार को भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। यह मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचले स्टॉर्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने 24 रन से मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की। अब दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंंड से होगा। यह मुकाबला 27 जून को खेला जाएगा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही। दूसरी ही ओवर में विराट कोहली पवेलियन लौट गए। उनका खाता तक नहीं खुला। इसके बाद रोहित शर्मा का तूफान आया। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत कैच आउट हुए।
उन्होंने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। 12वें ओवर में रोहित आउट हुए। उन्होंने 41 गेंदों पर 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदो पर 31 और शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 17 गेंदों पर 27 और रवींद्र जडेजा 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेविड वॉर्नर का शिकार किया। वॉर्नर ने 6 गेंदों पर 6 रन बनाए। इसके बाद मिचेल मार्श ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। 9वें ओवर में मार्श आउट हुए। उन्होंने 28 गेंदों पर 37 रन बनाए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंदों पर 20, मार्कस स्टोइनिस ने 2, ट्रेविस हेड ने 43 गेंदों पर 76, मैथ्यू वेड ने 1 और टिम डेविड ने 15 रन बनाए।
पैट कमिंस 11 और मिचेल स्टार्क 4 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा कुलदीप यादव ने 2 और जसप्रीत बुमराह-अक्षर पटेल ने 1-1 शिकार किया।
भारतीय टीम ने 24 रन से जीता मुकाबला, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















