16.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

सुरक्षा परिषद में भारत के दावे को मिली मजबूती, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी किया समर्थन

नई दिल्ली/लंदन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत को अब अमेरिका और फ्रांस के बाद ब्रिटेन का भी सार्वजनिक समर्थन हासिल हो गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के दावे का समर्थन किया है।
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्टार्मर ने कहा, बहुपक्षीय वैश्विक व्यवस्था के युग में सुरक्षा परिषद में सुधार होना आवश्यक है। इस संस्था को ज्यादा प्रतिनिधित्वपूर्ण और जिम्मेदार बनाए जाने की जरूरत है।
स्टार्मर ने कहा कि इसके लिए भारत, अफ्रीका, ब्राजील, जापान और जर्मनी को सुरक्षा परिषद में स्थायी स्थान मिलना चाहिए। वैश्विक विकास में इन देशों की भूमिका बढ़नी चाहिए।
इससे पहले बुधवार को महासभा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की जोरदार पैरवी की थी। कहा था कि इससे सुरक्षा परिषद की भूमिका और ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का पहले ही समर्थन कर चुके हैं। विश्व की इस सबसे शक्तिशाली संस्था के इस समय अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस ही स्थायी सदस्य हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...