नई दिल्ली। भारतीय सेना चीन के साथ लगती सीमा पर अपनी तोपखाना इकाइयों की मदद से युद्धक क्षमता बढ़ाने में लगी है। इसके लिए सेना ने 100 के9 वज्र तोप, ग्रुप ड्रोन और निगरानी प्रणालियों सहित कई हथियार प्रणालियों की खरीद की है।
सेना में तोपखाना महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अदोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए तोपखाना इकाइयों की क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न उपकरण खरीदे जा रहे हैं। 28 सितंबर को तोपखाना रेजिमेंट की 198वीं वर्षगांठ से पहले अदोष कुमार ने कहा कि आज हम जिस रफ्तार से आधुनिकीकरण कर रहे हैं, वैसा पहले कभी नहीं किया था।
उत्तरी सीमा पर सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए के9 वज्र, धनुष और शारंग समेत बड़ी संख्या में 155 मिमी गन सिस्टम तैनात किए गए हैं। सेना ने पहले ही 100 के9 वज्र तोप तैनात कर दिए हैं। वहीं, 100 और तोप खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
अदोष कुमार ने कहा कि के9 वज्र तोपों को मुख्य रूप से रेगिस्तानी इलाके में तैनात करने के लिए खरीदा गया था, लेकिन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के बाद सेना ने इस ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में इन तोपों को तैनात किया है। उन्होंने आगे कहा कि हम अन्य 155 मिमी गन सिस्टम को भी शामिल करने की प्रक्रिया में हैं, जिनमें एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, माउंटेड गन सिस्टम और टोड गन सिस्टम शामिल हैं।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) सैन्य बलों के लिए हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित करने की प्रक्रिया में है। हाइपरसोनिक मिसाइलें पांच मैक या ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक की गति से उड़ान भर सकती हैं। सेना अब लंबी दूरी की क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल करने की योजना बना रही है।
इनमें 2,000 किलोमीटर रेंज वाली निर्भय और 400 किलोमीटर रेंज वाली प्रलय मिसाइल शामिल है। तोपखाना रेजिमेंट के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अदोष कुमार ने कहा कि सेना लंबी दूरी के राकेटों पर भी विचार कर रही है और आने वाले समय में स्वदेशी पिनाका राकेट की रेंज 300 किलोमीटर तक बढ़ाने की योजना बना रही है। प्रलय और निर्भय मिसाइलें प्राप्त करने के लिए सेना को रक्षा अधिग्रहण परिषद से मंजूरी मिल गई है।
चीनी सीमा पर भारतीय सेना ने बढ़ाई ताकत, तैनात किए आधुनिक हथियार
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















