नई दिल्ली/बेरूत। इजरायल ने शुक्रवार देर शाम लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हवाई हमला किया। हैवी गाइडेड बम से किए इस हमले में तेज आवाज से बेरूत हिल गया और हिजबुल्ला का मुख्यालय ध्वस्त हो गया। हमले के बाद मुख्यालय के ध्वस्त हिस्से से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और धुंए का गुबार आसमान में छा गया।
बताया गया है कि इजरायल ने हिजबुल्ला प्रमुख नसरुल्ला को निशाना बनाने के लिए यह हमला किया था। हमले में मारे गए लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान किसी मुगालते में न रहे, उसका हर हिस्सा इजरायल की पहुंच में है। साथ ही हमास से समर्पण करने के लिए भी कहा।
लेबनान में इजरायल के हवाई हमले शुक्रवार को भी जारी रहे। इन हमलों में इजरायल ने हिजबुल्ला के 220 ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें 60 लोग मारे गए हैं। इन्हें मिलाकर इस सप्ताह इजरायली हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 700 को पार कर गई है।
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना रुख बदलते हुए लेबनान में संघर्ष विराम के लिए वार्ता जारी होने की बात कही है। अमेरिका नहीं चाहता है कि गाजा के बाद अब लेबनान में भी युद्ध हो और उसके प्रभाव वाले क्षेत्र में तनाव बढ़े। इससे पहले अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि इजरायल-लेबनान में युद्ध छिड़ा तो दोनों देशों के नागरिकों को मुश्किल होगी और उनका विस्थापन होगा। इसी के बाद इजरायल संघर्ष विराम के लिए वार्ता को तैयार हुआ। पता चला है कि गाजा में युद्धविराम पर भी इजरायल और अमेरिका के बीच वार्ता हो रही है।
इजरायल के शुक्रवार के हमले में लेबनानी सीमा के निकट मौजूद सीरिया के पांच सैनिक भी मारे गए हैं। इसके अतिरिक्त शेबा शहर में एक ही परिवार के नौ लोग भी मरे हैं, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। जवाब में हिजबुल्ला ने भी हायफा शहर के नजदीक के कस्बे पर राकेट दागे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने बताया है कि हाल के दिनों में करीब 30 हजार लोग लेबनान से सीरिया गए हैं। जो लोग सीरिया गए हैं, उनमें 80 प्रतिशत सीरियाई हैं, जिन्होंने सीरिया में गृह युद्ध के चलते कई वर्ष पहले लेबनान में आकर शरण ली थी।
यमन के हाउती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने शुक्रवार को इजरायल के तेल अवीव और एश्केलान शहरों पर बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। यह हमला हमास और हिजबुल्ला के समर्थन में किया गया। हाउती के इन हमलों से इजरायल में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
इजरायली सेना ने कहा है कि मिसाइल और ड्रोन के देश की सीमा के नजदीक आते ही निशाने वाले शहरों में सायरन बजने लगे और एयर डिफेंस सिस्टम ने सक्रिय होकर दोनों को आकाश में ही नष्ट कर दिया। हाउती ने कहा है कि इजरायल पर उसके हमले जारी रहेंगे।
इजरायली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर किया हमला, निशाने पर था चीफ नसरुल्ला
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















