बंगलूरू: इसरो ने एक बार फिर सैचेलाइट डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को टालने का निर्णय लिया है। कारण पर प्रकाश डालते हुए इसरो ने बताया कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पाडेक्स) में तकनीकी समस्या आने के चलते गुरुवार को होने वाली सैटेलाइट डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को फिर से टाल दिया गया है।
भारत को अंतरिक्ष में सफल डॉकिंग के लिए अभी और इतंजरा करना पड़ेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर सैटेलाइट डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को टालने का फैसला लिया है। कारण है कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पाडेक्स) में तकनीकी समस्या आने के चलते गुरुवार को होने वाली सैटेलाइट डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को फिर से टाल दिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि उपग्रहों के बीच 225 मीटर तक पहुंचने के लिए युद्धाभ्यास करते समय, दृश्यता अवधि के बाद बहाव अपेक्षा से अधिक था। इसलिए कल यानी 9 जनवरी के लिए तय डॉकिंग को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही इसरो ने बताया कि उपग्रह सुरक्षित हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब इसरो ने स्पाडेक्स को स्थगित किया है। पहले इसे 7 जनवरी को आयोजित करने की योजना थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया और फिर 9 जनवरी तक स्थगित किया गया।
इस प्रयोग का उद्देश्य अंतरिक्ष यान के मिलन, डॉकिंग और अनडॉकिंग के लिए जरूरी तकनीक को विकसित करना है, जो भविष्य में उपग्रह सेवा, अंतरिक्ष स्टेशन संचालन और अंतरग्रहीय मिशनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
अंतरिक्ष में सफल डॉकिंग के लिए भारत का इंतजार हुआ लंबा, ISRO को दूसरी बार टालनी पड़ी प्रक्रिया
Latest Articles
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...
सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...
भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...
भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...
नई दिल्ली। भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...
ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...

















