28 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

IndiGo ने पकड़ी रफ्तार, सरकार की सख्ती के बाद बदले हालात; 1650 से ज्यादा उड़ानें बहाल

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo तेजी से अपने ऑपरेशन ठीक कर रही है। कंपनी ने बताया कि आज वह 1650 से ज्यादा उड़ानें चला रही है, जबकि कल यह संख्या 1500 थी। एयरलाइन के 138 में से 137 गंतव्य पूरी तरह ऑपरेशनल हैं। समय पर उड़ान भरने का आंकड़ा भी 30% से बढ़कर 75% हो गया है। इंडिगोने कहा है कि 15 दिसंबर तक सभी ग्राहकों को टिकट कैंसिल कराने या यात्रा बदलने पर पूरा शुल्क माफ रहेगा। रिफंड और सामान लौटाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि उसने इंडिगोकी परेशानी से यात्रियों को हो रही दिक्कत कम करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। बाकी सभी घरेलू एयरलाइंस सामान्य रूप से उड़ानें चला रही हैं और इंडिगोकी स्थिति भी आज बेहतर दिखी है।
हाल में उड़ानें रद होने से कई रूट पर किराया बढ़ गया था। इसे रोकने के लिए मंत्रालय ने तुरंत किराए पर सीमा तय कर दी। इसके बाद किराए सामान्य स्तर पर आ गए। सभी एयरलाइंस को आदेश दिया गया है कि वे तय किए गए किराए की सीमा का पालन करें। मंत्रालय ने इंडिगोको सख्त आदेश दिया कि सभी रद या बहुत देर वाली उड़ानों का रिफंड आज शाम 8 बजे तक पूरा किया जाए। इंडिगोअब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड कर चुकी है। यात्रा बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की मदद के लिए विशेष सहायता टीमें भी बनाई गई हैं।
मंत्रालय ने इंडिगोको कहा है कि जिन यात्रियों का सामान अलग हो गया है, वह 48 घंटे के भीतर उन्हें वापस दिया जाए। एयरलाइन अब तक 3000 बैग यात्रियों तक पहुंचा चुकी है।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और गोवा के एयरपोर्ट डायरेक्टरों ने बताया कि आज सभी टर्मिनल सामान्य रूप से चल रहे हैं। चेक-इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग पॉइंट पर भीड़ नहीं है। एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और CISF ने भी ग्राउंड सपोर्ट बढ़ाया है।
MoCA का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। यहां से उड़ानों, एयरपोर्ट की स्थिति और यात्रियों की मदद पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता दी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी पहली प्राथमिकता है और हालात जल्दी ही पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...