22.6 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

‘‘पहल‘‘सशक्त मन की शुरूवात

देहरादून: एक होमगार्ड्स का जीवन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से भरा हुआ है, इसलिए उसके मन और मस्तिष्क का स्वास्थ्य उसके शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही अमूल्य है। इस धारणा को एक भौतिक रूप देने के उद्वेश्य से, एक नई पहल, आज रैतिक परेड-2022 के अवसर पर की गयी है।

उत्तराखंड के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सभी होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के मानसिक एवं भावनात्मक समृद्धि के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी शुरुआत है ‘‘पहल‘‘। यह मोबाईल ऐपलीकेशन ‘‘स्कूल ऑफ लाइफ‘‘ नामक संस्था के सहयोग से होमगार्ड्स दिवस के अवसर पर लोकार्पित किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अलग-अलग संसाधन, जैसे मनोवैज्ञानिक सेवाएं, व्यक्तिगत काउंसलिंग और आत्म सहायता के लिए कई विडियो संसाधन घर बैठे निःशुल्क होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के मोबाईल फोन पर उपलब्ध होगा।

मोबाईल ऐपलीकेशन पर होमगार्ड्स स्वयंसेवक अपने मोबाईल नम्बर तथा रेजिमेंटल नम्बर से लॉग इन करेंगे। ‘‘पहल‘‘ ऐप का उपयोग स्वयंसेवक दो प्रकार से कर सकेंगे। पहला मानसिक एवं भावनात्मक समृद्धि हेतु सीधे मनोवैज्ञानिक से वार्तालाप करने के लिए ऐपॉईनमेन्ट बुक कर सकेंगे, जिसमें वह अपने पूर्व के बुक किये गये ऐपॉईनमेन्ट भी देख सकेंगे।

मनोवैज्ञानिक काउन्सिलर से वार्तालाप की समस्त कार्यवाहियॉ विभागीय स्तर पर गोपनीय रखी जायेंगी ताकि वे अपने कथनों को काउन्सिलर के समक्ष खुल कर रख सकेंगे। मनोवैज्ञानिक को बुक करने से पूर्व रक्षित विडियों सामग्री का अवलोकन कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्वयं का आंकलन करने तथा अपेक्षित मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। दूसरा वे अपनी ड्यूटी आदि के प्रति अपनी समस्यायें, शिकायत आदि को जनपद स्तर, मण्डल स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर प्रेषित कर सकेंगे तथा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के उपरान्त उन्हें सूचित भी किया जायेगा।

होमगार्ड्स की मानसिक तनाव और उनके भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर करने का ऐसा प्रयास देश के किसी भी और प्रदेश में अब तक नहीं उपलब्ध करवाया गया है और ये उत्तराखंड के होमगार्ड्स के लिए विशेष व अद्वितीय पहल है।

‘‘पहल‘‘ ऐप के माध्यम से हमारे होमगार्ड्स अपने रोजमर्रा के जीवन में आने वाले तनाव का बेहतर संचार कर पाएंगे, ड्यूटी और जीवन की चुनौतियों से आगे बढ़ पाएंगे एवं एक सशक्त मन की रचना कर पाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...