24.1 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

पहल: कोविड संक्रमण से जूझ रहे पत्रकारों की सहायता हेतु सूचना विभाग के नोडल अफ़सर तैनात |Postmanindia

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग रणवीर सिंह चौहान ने समस्त जिला एवं प्रदेश मुख्यालय स्तर पर मीडिया कर्मियों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु नोडल अफसरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं. सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान द्वारा समस्त जिलों के जिला सूचना अधिकारियों को सम्बंधित जिलों के मीडिया कर्मियों के कोविड-19 उपचार हेतु समन्वय बनाने के लिए नोडल अफसर तैनात किया गया है.

इसके अलावा मुख्यालय स्तर पर कार्यरत मीडिया कर्मियों हेतु अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला को नोडल अधिकारी नामित किया गया है. महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इन विपरीत हालातों में समाज के प्रथम पंक्ति में पत्रकारिता धर्म को निभाने वाले मीडिया कर्मियों के चिकित्सकीय सहायता हेतु हर संभव मदद की जाएगी उन्होंने ने बताया कि प्रत्येक जिला सूचना अधिकारी रोजाना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जिलेवार मीडियाकर्मियों का अपडेट मुख्यालय स्तर पर उपलब्ध कराएंगे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कई विभागों की भर्ती प्रकिया अग्रिम आदेशों तक स्थगित

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...