29.3 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

दून में कल से सेव महोत्सव की शुरुआत,देश-दुनिया से टक्कर लेगा उत्तराखंडी सेब

उत्तराखंड के सेब को पहचान दिलाने के लिए पहली बार सरकार “इंटरनेशनल एप्पल फ़ेस्टिवल” का आयोजन कर रही है. कल से देहरादून के रेंजर कालेज ग्राउंड में 26 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए उद्यान विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. अदानी ग्रुप समेत टर्की, नाइजीरिया समेत कई देशों की कंपनियां भी महोत्सव में भाग लेंगी. इससे उत्तराखंड सेब को मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस आयोजन के पीछे का मकसद उत्तराखंड के सेब को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है. उन्होंने बताया है कि पिछले वर्ष राज्य सरकार ने किसानों को तीन लाख बॉक्स उपलब्ध कराए थे जबकि इस साल यह संख्या 4 लाख के पार जा चुकी है उन्होंने बताया कि हर्षिल का सेब जम्मू कश्मीर के सेब से बेहतर स्थिति में है लेकिन उत्तराखंड के सेब को अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में वह पहचान नहीं मिल सकी है.

विभाग के निदेशक डॉ. एचएस बवेजा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में सेब के अलग-अलग किस्मों की प्रदर्शनी लगेगी. इसमें उत्तराखंड समेत हिमाचल और जम्मू कश्मीर के प्रगतिशील किसान उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...