देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, की प्रस्तुतियां होंगी तथा आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान हैं। ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा। मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूँ। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी अपने विचार साझा करेंगी, जिससे प्रतिभागियों को गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 1 मार्च से ऋषिकेश में
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















