नई दिल्ली। श्रीहरिकोटा में चार साल के भीतर तीसरा लॉन्च पैड विकसित करने की प्रक्रिया में है। एक शीर्ष वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक और विशिष्ट वैज्ञानिक पद्मकुमार ईएस ने बताया कि 12,000-14,000 किलो से अधिक वजन वाले बड़े उपग्रहों को अंतरिक्ष में विभिन्न कक्षाओं में स्थापित करने की अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए इसरो को बड़े प्रक्षेपण यानों की आवश्यकता है।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसरो तीसरे लॉन्च पैड की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि हम चार वर्षों में तीसरे प्रक्षेपण पैड को विकसित करने, स्थापित करने और चालू करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए गतिविधियां चल रही हैं। हम खरीद प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं और इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने वाले सही विक्रेताओं की पहचान कर रहे हैं। पद्मकुमार ने बताया कि तीसरा लांच पैड चालू होने के बाद, इसका उपयोग 14,000 किलो से अधिक वजन वाले उपग्रहों को लांच करने के लिए किया जाएगा, जिन्हें अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों (एनजीएलवी) द्वारा ले जाया जाएगा।
भारी उपग्रहों के लिए इसरो बना रहा तीसरा लॉन्च पैड, 4 साल में होगा तैयार
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















