27.2 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

जयशंकर-रुबियो ने वर्तमान चिंता पर की बात, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं बैठक से इतर आज विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने जैसे फैसलों के बीच जयशंकर और रुबियो की मुलाकात बेहद अहम रही। दोनों देशों के बीच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है। अमेरिका के एच-1बी वीजा शुल्क में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण रिश्ते में आई तल्खी के बीच आज विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ बैठक की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं उच्च स्तरीय बैठक से इतर दोनों की मुलाकात सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में हुई। इस द्विपक्षीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सतत सहयोग के महत्व पर सहमति जताई।
बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज सुबह न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर अच्छा लगा। हमारी बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर सहयोग के महत्व पर सहमति बनी। हम संपर्क में बने रहेंगे। यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों में नए सिरे से विश्वास बहाली और व्यापारिक तनाव कम करने के लिहाज से अहम रही। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे कई अहम वैश्विक मुद्दों पर भी सहयोग मजबूत करने के अवसर की तरह भी देखा गया। 200

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...