29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

ममता सरकार के खिलाफ जूनियर डॉक्टर आमरण अनशन पर, मांगे पूरी ना होने पर उठाया कदम

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर कांड को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार रात से आमरण अनशन की घोषणा की है। मालूम हो कि जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार रात अपनी हड़ताल खत्म करने के बाद कहा था कि राज्य सरकार ने अगर अगले 24 घंटे के अंदर उनकी दस सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
उनकी मांगों में दरिंदगी की शिकार महिला डॉक्टर के परिवार को जल्द न्याय, स्वास्थ्य सचिव को पद से हटाना, सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व धमकी की संस्कृति खत्म करना, केंद्रीयकृत रेफरल प्रणाली व खाली बेडों की डिजिटल निगरानी की व्यवस्था करना, अस्पतालों में टास्क फोर्स का गठन इत्यादि शामिल हैं।
राज्य सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर शनिवार रात 8.30 बजे डेडलाइन खत्म होने के बाद उन्होंने आमरण अनशन की घोषणा कर दी। वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट की ओर से कहा गया है कि प्रथम चरण में छह जूनियर डाक्टर आमरण अनशन पर बैठेंगे। जो जूनियर डॉक्टर काम पर लौट गए हैं, वह भी बिना कुछ खाए-पीए मरीजों का इलाज करेंगे।
अनशन के मंच पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि इसे लेकर ईमानदारी व पारदर्शिता बरती जा सके। इस बीच पता चला है कि आमरण अनशन पर बैठने वाले जूनियर डाक्टर कोलकाता के विभिन्न मेडिकल कालेजों के हैं। इनमें आरजी कर अस्पताल से कोई नहीं है।
जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस पर धर्मतल्ला के डोरिना क्रासिंग पर स्थायी मंच तैयार करने में बाधा डालने का आरोप लगाया है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय दुर्गापूजा के समय धर्मतल्ला में धरने की अनुमति देने से पहले ही इन्कार कर चुकी है। आरजी कर अस्पताल में डराने-धमकाने के आरोप में दस लोगों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें डॉक्टर, मेडिकल छात्र, स्टॉफ समेत अन्य शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...