नई दिल्ली। कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्लीपर बस में अचानक आग लगने से यात्रियों की जान पर बन आई। इस हादसे में 36 यात्री किसी तरह सुरक्षित बच निकले, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।
यह बस होसानगर से शिवमोग्गा होते हुए बेंगलुरु की ओर जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर के केबिन से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिससे ड्राइवर घबरा गया और बस पर कंट्रोल खो बैठा। नतीजतन, बस सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई और आग की लपटों में घिर गई।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के बाद यात्रियों ने इमरजेंसी एग्जिट का इस्तेमाल कर खुद को बाहर निकाला।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। ड्राइवर समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है।’
रिप्पनपेट पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है, जिसमें वाहन की तकनीकी खामियों और ड्राइवर की लापरवाही की पड़ताल की जा रही है। अभी तक आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
कर्नाटक: शिवमोग्गा में बड़ा हादसा, चलती स्लीपर बस में लगी आग; 36ं यात्री बाल-बाल बचे
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















