24.4 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को बड़ी सफलता, एविएशन इकोसिस्टम में सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: हैदराबाद स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट में 29–31 जनवरी 2026 को आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखंड राज्य को “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की प्रभावी एविएशन नीतियों का परिणाम है। यह सम्मान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव आशीष चौहान एवं संजय टोलिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ-साथ चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में एविएशन सेक्टर का प्रभावी उपयोग किया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवाओं का विस्तार, हेलीपोर्ट और हेलीपैड का विकास, यात्रियों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं में हवाई संसाधनों का बेहतर उपयोग उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान बना है। चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और समय की कमी से जूझ रहे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसकी देश-भर में सराहना हुई। इसके साथ ही सीमांत और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने, उड़ान योजना, एयर स्ट्रिप्स के उन्नयन और हेली-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी राष्ट्रीय मंच पर विशेष रूप से सराहा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की जनता, राज्य सरकार की टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं तकनीक-समर्थ बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड के लिए पर्यटन, निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

0
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत  परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...