रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कल यानी बुधवार को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गए है। बीती कल दूरस्थ पोलिंग बूथ के लिए कल ही 7 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई थी। जबकि, आज अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से 166 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। वहीं, वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात कर लिए गए हैं।
रुद्रप्रयाग जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा में तैनात कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा में दिव्यांग बूथ समेत बुजुर्ग, युवा और यूनिक बूथ तैयार किए गए हैं, जिसमें संबंधित क्षेत्र या गांव के मतदाताओं से कल होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ उपचुनाव में वोटिंग को लेकर कुल 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें बीते सोमवार को 7 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके साथ ही आज सभी पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
डीएम गहवार ने बताया कि आज सुबह 7 बजे से ही पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आदेश और सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी। परीक्षण के बाद रूट प्लान के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों को अपने गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल तैनात है। साथ ही जिन स्थानों में वन क्षेत्र हैं, वहां स्थानीय वन रेंजर भी तैनात किए गए हैं।
केदारनाथ उपचुनाव: कल होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















