29.9 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

कम नहीं हो रही केजरीवाल की मुश्किलें: अब हरियाणा पुलिस पहुंची समन देने

नई दिल्ली: यमुना में जहर होने के बयान पर सोनीपत कोर्ट द्वारा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी समन लेकर हरियाणा पुलिस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची है। हालांकि पटियाला हाउस कोर्ट के सीजेएम ने समन पर सुनवाई से इनकार कर दिया।
अदालत ने हरियाणा पुलिस से पूछा कि उनका आवेदन क्या है। इस पर उन्होंने समन देने में मदद की गुहार लगाई, जिस पर अदालत ने मौखिक तौर पर अपने क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया। बता दें कि सोनीपत जिला अदालत द्वारा केजरीवाल के खिलाफ 17 फरवरी को पेशी के लिए समन जारी किया गया है। उसी समन को लेकर मंगलवार को हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर अशोक कुमार और एसआई नवीन कुमार पटियाला हाउस कोर्ट की सीजेएम अदालत में उपस्थित हुए।
इससे पहले हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने वाली यमुना में जहर मिलाने संबंधी बयान पर हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 2-डी और 54 के तहत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध सोनीपत के सीजेएम नेहा गोयल की अदालत में केस दायर किया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख तय करते हुए केजरीवाल को पेश होने का नोटिस जारी किया है। वाटर सर्विस डिविजन राई के कार्यकारी अभियंता आशीष कौशिक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...