नई दिल्ली। केरलम में मध्य त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आज हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जिला कलेक्टर शिखा सुरेंद्रन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बरामद शवों के विस्तृत सत्यापन से मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जाएगा। घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस शेड में हुई जहां आगामी त्रिशूर पूरम से पहले एक मंदिर के देवस्वम के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। विस्फोट के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने और किसी भी संभावित चूक की जांच के लिए राजस्व मंडल अधिकारी स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे इस दुर्घटना से बेहद दुःखी हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
केरलमः त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 12 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस के ऐतिहासिक विला...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के नीस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों पक्षों के...
वेव्स डॉक बाजार 19 देशों और 35 भाषाओं की 155 वैश्विक प्रविष्टियों में से...
देहरादून। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ), 2026 के दौरान होने वाले वेव्स डॉक बाजार के दूसरे संस्करण...
यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि यूपीआई की पहल, यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री...
मोदी सरकार के 12 सालः वैश्विक संकटों के बीच खाद उत्पादन में भारत ने...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश के उर्वरक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। रसायन...

















