29.5 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

कोलकाता ने किया किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, मुंबई को 18 रन से दी मात

नई दिल्ली। आईपीएल-2024 के 60वें मैच में कोलकाता ने मुंबई को 18 रन से हराया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। बारिश से प्रभावित यह मैच 16-16 ओवर का खेला गया था। कोलकाता के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने ठोस शुरुआत की। ईशान किशन 40 रन बनाकर आउट हुए। रोहित 19 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला और वह 11 रन बनाकर आउट हुए। तिलक ने 32 रन का योगदान दिया। रसेल, नारायण और हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिला। इससे पहले टॉस हारने के बाद कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 42 रन की पारी खेली। लंबे समय के बाद वापसी कर रहे नितीश राणा ने 33 रन बनाए। रसेल (24) और रिंकू सिंह (20) की छोटी पारियों ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...